फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramnujganj: शख्स ने की चार साल के बेटे की हत्या, परिजनों से कही थी बलि देने की बात

Sun, 26 May 2024 05:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

एक युवक ने अपने 4 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ने एक मुर्गे की भी जान ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या से पहले परिजनों से कहा था कि वह किसी की बलि देगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामनुजगंज में एक युवक ने अपने 4 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ने एक मुर्गे की भी जान ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या से पहले परिजनों से कहा था कि वह किसी की बलि देगा। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महुआडीह निवासी कमलेश नगेशिया (26) कुछ दिनों से बड़बड़ कर रहा था। इसके बाद शनिवार देर शाम वह चाकू लेकर घूम घर में घूमने लगा। परिजनों ने देखा तो उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए ध्यान नहीं दिया। रात को खाना खाने के बाद सब सोने के लिए चले गय।

कमलेश नगेशिया की पत्नी भी दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। सुबह करीब 4 बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि बड़ा बेटा अविनाश (4) उसके बगल में नहीं है। इस पर उसने कमलेश से अविनाश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि आंगन में बलि चढ़ा दी है।
विज्ञापन


इतना सुनते ही कमलेश की पत्नी दौड़ते हुए आंगन में पहुंची तो वहां अविनाश का सिर कटा शव पड़ा हुआ था। पास ही एक मुर्गा भी मरा पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी कमलेश को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया है। आरोपी दो दिनों से ही अजीब हरकत कर रहा था। पहले वह ठीक था। शाम को भी परिवारजनों के सामने उसने किसी की बलि चढ़ाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 का अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें