फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम की परीक्षा बनी मौत की वजह: युवती के माता-पिता ने कहा जहर पी लो, प्रेमी ने सच में पी लिया और दम तोड़ा

Fri, 10 Oct 2025 12:06 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

प्रेम की एक अजीबो-गरीब परीक्षा ने एक युवक की जान ले ली। कृष्ण कुमार पंडो (20) ने युवती के माता-पिता के दिए गए चुनौती स्वरूप जहर पी लिया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम देवपहरी में एक अजीबो-गरीब घटना में प्रेम की परीक्षा देने प्रेमी जहर पी गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि देवपहरी में रहने वाले कृष्ण कुमार पंडो (20वर्षीय) गांव के ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी जब युवती के परिजन को होने पर युवती के घरवाले ने कृष्ण कुमार को घर बुलाया। उसे खाना खिलाने के साथ उसकी आवभगत भी किया। इसके बाद परिजन ने पूछा कि वह उसकी बेटी से कितना प्यार करता है और उसके लिए क्या कर सकता है। इसके बाद उसके प्यार की परीक्षा लेने के मकसद से एक गिलास में जहर घोलकर रख दिया, जिसे युवक ने कहा मैं आप की बेटी से बहुत प्यार करता हु और करते रहूंगा फिर गटक गया जहर।
विज्ञापन


मृतक युवक की मौसी कस्तूरी कुमारी ने बताया कि कृष्ण कुमार का गांव में ही रहने वाली युवती के साथ अफेयर था जब युवती के घर वालों की इसकी जानकारी हुई तब कृष्ण कुमार को उसके मां-बाप घर बुलाए और उससे बातचीत करने के दौरान उसकी बेटी से प्यार कितना करता है का कर 555 नामक कीटनाशक को गिलास में डाल कर दिए जिस युवक ने सेवन कर लिया और उसकी हालत खराब होने पर उसे रास्ते में ही छोड़ दिया उनको जानकारी हुई तब दौड़ कर गए उसके जेब से जहर का शीशे मिला और उसने थोड़ा बहुत कुछ बातें बताई इसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आनन-फानन में उसे लेमरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। अगर जहर पीने के बाद तत्काल उसे युवती के मां-बाप अस्पताल ले जाते तो शायद समय पर उसका इलाज शुरू हो जाता और उसकी जान बच जाती। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण ने बताया कि जिला मेडिकल अस्पताल से मिले में मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें