फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: गेवरा में स्क्रैप से बना S-400 एंटी मिसाइल सिस्टम का मॉडल, आकर्षण का केंद्र बना

Fri, 10 Oct 2025 11:04 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेंट्रल एक्सकेवेशन वर्कशॉप गेवरा (CEWS Gevra) के कर्मचारियों ने अनूठी पहल करते हुए ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की थीम पर स्क्रैप और बेकार पड़े सामान से रूस के अत्याधुनिक S-400 एंटी मिसाइल सिस्टम का आकर्षक मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन
गेवरा में स्क्रैप से बना S-400 एंटी मिसाइल सिस्टम का मॉडल, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेंट्रल एक्सकेवेशन वर्कशॉप गेवरा (CEWS Gevra) के कर्मचारियों ने अनूठी पहल करते हुए ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की थीम पर स्क्रैप और बेकार पड़े सामान से रूस के अत्याधुनिक S-400 एंटी मिसाइल सिस्टम का आकर्षक मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल परिसर में आकर्षण का केंद्र बन गया है और इसे स्थायी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


करीब एक माह की मेहनत के बाद लगभग 40 कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम ने यह मॉडल तैयार किया। इस पहल में महाप्रबंधक बी.सी. शर्मा, वर्क्स मैनेजर मुकेश सिंह, एसओ (एचआर) शैलेंद्र पराशर, दीपक कुमार खरे और रमा चक्रवर्ती सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

वर्क्स मैनेजर मुकेश सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान और ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर इस मॉडल को तैयार किया गया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने कई महंगी और स्क्रैप हो चुकी हाइड्रोलिक सिस्टम गाड़ियों को भी सुधारकर कंपनी के उत्पादन में दोबारा उपयोग किया। स्क्रैप से तैयार यह मॉडल न केवल कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से भी कुछ प्रेरणादायक और उपयोगी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें