फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सहकारिता विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण करते हुए उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प

Wed, 09 Jul 2025 04:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारत सरकार के 'सहकार से समृद्धि' अंतर्गत सहकारिता विभाग की ओर से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर पूरे छत्तीसगढ़ में एक लाख वृक्षारोपण किया गया। 
विज्ञापन
सहकारिता विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण करते हुए उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के 'सहकार से समृद्धि' अंतर्गत सहकारिता विभाग की ओर से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर पूरे छत्तीसगढ़ में एक लाख वृक्षारोपण किया गया। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पांच जुलाई को समाहित करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ के सहकारी संस्थाओं में दिनांक 01जुलाई से 06 जुलाई तक विविध कार्यक्रमों, शिविरों, सहकारी संगोष्ठयों और वृक्षारोपण  का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


सहकारिता विभाग द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत अपेक्स बैंक, सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंको तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवारत 2058 पैक्स सोसायटियो तथा प्रदेश के धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के कोआपरेटिव्ह सेक्टर   में "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत 1 लाख पौधे का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी ने उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। सहकारिता और एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान दोनों ही  सामाजिक उत्थान व पर्यावरणीय संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जो कि सामूहिक भागीदारी  पर आधारित है। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवनदायिनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें