फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवा रायपुर में तीज उत्सव की धूम कल: सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह करेंगे शिरकत, जानें क्या होगा खास

Mon, 21 Sep 2026 08:04 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur News: नवा रायपुर में 22 सितंबर को ‘तीज मिलन उत्सव’ का आयोजन किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की मेजबानी में यह उत्सव एम-12, सेक्टर-24 नवा रायपुर में मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 
 
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: नवा रायपुर में 22 सितंबर को ‘तीज मिलन उत्सव’ का आयोजन किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की मेजबानी में यह उत्सव एम-12, सेक्टर-24 नवा रायपुर में मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़िया अस्मिता और पारंपरिक पर्वों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में आयोजित इस विशेष समागम में प्रदेश की शीर्ष हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपनी धर्मपत्नी वीणा सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय शिरकत करेंगे। इसके राज्य के कई मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस सांस्कृतिक संध्या के साक्षी बनेंगे।  

मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व केवल धार्मिक या सांस्कृतिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि ये आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता की मजबूत बुनियाद हैं। इस तीज मिलन उत्सव का मूल उद्देश्य अपनी समृद्ध परंपराओं और छत्तीसगढ़िया संस्कृति की मिठास को आपस में बांटना और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़कर रखना है। इस अवसर पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, लोक-संस्कृति के रंगों और तीजा पर्व के आत्मीय अनुष्ठानों का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें