फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: कंधों पर मिड डे मील का राशन लादकर पानी में पैदल चले शिक्षक, सरकार से सड़क बनाने की मांग

Sun, 24 Oct 2021 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में सड़क नहीं होने की वजह से आम लोगों के साथ-साथ बच्चों और शिक्षकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले में सड़क नहीं होने की वजह से शिक्षक मिड डे मील का राशन कंधों पर लादकर स्कूल ले जा रहे हैं। शिक्षकों का यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। 
विज्ञापन
नहर पारकर राशन ले जाते शिक्षक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षकों के कंधों पर पानी हेलकर मिड डे मील का राशन ले जाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षक आठ किलोमीटर पैदल चलकर मिड डे मील का राशन ले जा रहे हैं। सड़क नहीं होने की वजह से शिक्षक पानी हेलकर राशन ले जा रहे हैं। शिक्षकों ने शासन से सड़क बनाने की मांग की है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि दो शिक्षकों ने कंधों पर मध्याह्न भोजन का राशन ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


 सुशील यादव और पंकज अपने कंधों पर मध्याह्न भोजन का राशन ले जा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों की वजह से यहां पर आना जाने की सुविधा नहीं है। पहाड़ी इलाके में स्कूल होने की वजह से यहां के छात्रों को भी कठिनाई होती है। जिला शिक्षा अधिकारी बी एक्का ने कहा कि दोनों शिक्षकों का यह प्रयास वाकई सराहनीय है। दोनों शिक्षकों के कार्य को सलाम करता हूं। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें