फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्याख्याताओं को मिला नियुक्ति पत्र: CM भूपेश ने कहा- रोजगार देने में मिलती है बेरोजगारी भत्ता से ज्यादा खुशी

Sat, 12 Aug 2023 03:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने निवास कार्यालय में शिक्षक भर्ती-2023 के व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान हायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने निवास कार्यालय में शिक्षक भर्ती-2023 के व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान हायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। सीएम के निर्देश पर हायर सेकंडरी के साथ ही आईटीआई कोर्स शुरू किया गया है। सीएम ने प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12वीं के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर विचार कर रही और हमने आज प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी रोजगार देने में मिलती है। विशेष भर्ती अभियान चलाकर शिक्षकों की भर्ती की गई है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इसके पहले सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। युवाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की अपार क्षमता और जीवन शक्ति की याद दिलाता है। एक स्थायी और समावेशी भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव और युवाओं से भेंट-मुलाकात जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की पहल की गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम युवाओं के लिए हरित कौशल एक सतत विश्व की ओर, हरित संक्रमण की दिशा में यात्रा शुरू करना रखी गई है। इससे युवाओं में सामाजिक भागीदारी और अपने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें