फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन लाना भूला तो टीचर ने मंगवाई भीख

Mon, 19 Aug 2013 01:48 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक हैरत में डालने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल में 8वीं कक्षा के एक बच्चे के पास पेन न होने पर टीचर ने उससे सजा के तौर पर क्लास में भीख मंगवाई।
विज्ञापन


13 साल के स्टूडेंट को नोट्स न बनाते देख टीचर ने उसे मिड डे मील का बर्तन दिया और कहा कि इसे लेकर जाओ और सारे बच्चों से भीख मांगो। बच्चे से यह भी कहा गया कि जो पैसे मिलें उससे एक पेन खरीदो।

इस घटना से सहमे हुए बच्चे ने परिवार वालों को यह बात बताई जिन्होंने तुरंत जिला शिक्षा विभाग में टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


देश में आज भी ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। यहां स्कूलों में टीचर्स को मानवाधिकार मानकों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं होती है।
विज्ञापन


मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह कि घटनाओं के बाद बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है और उनमें आपराधिक सोच भी पनप सकती है।

ऐसे मामले में बच्चे से भीख मंगवाने के बजाए टीचर उसे या तो अपना पेन दे सकता था कि कुछ देर के लिए किसी दूसरे बच्चे का पेन दिलवाया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें