फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक गिरफ्तार, बीएसए ने भी किया निलंबित, कई महीने से थी परेशान

Thu, 23 Feb 2023 02:59 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

आरोपी शिक्षक छात्रा को कई महीनें से परेशान कर रहा था। पिता ने आरोप लगाया था कि शिक्षक ने जनवरी में स्कूल की छुट्टी होने के बाद उनकी लड़की को अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम के थाना पिपरिया में स्कूल की नाबालिग छात्रा को व्हाटसएप्प के माध्यम से अश्लील एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजकर चैटिंग करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामला तूल पकड़े जाने के बाद  जिला शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक के विरूद्ध पाक्सो अधिनियम एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जिला कबीरधाम के थाना पिपरिया में 21 फरवरी को थाना पिपरिया निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की ग्राम के शासकीय स्कूल में पढ़ती है। उसके मोबाइल पर स्कूल के शिक्षक कुंजबिहारी हाठिले व्हाटसएप्प के माध्यम से गंदी-गंदी अश्लील मैसेज भेजकर छेड़खानी करता है। दिसम्बर 2022 से ही शिक्षक उसे परेशान करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि माह जनवरी 2023 में स्कूल की छुट्टी होने के बाद उनकी लड़की को अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की।

जिसपर थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम और मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं केके वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कवर्धा अनुविभाग को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध अपराध कायम कर तत्काल उसकी गिरफ्तारी कार्रवाई किये जाने निर्देशित किया गया। जिसपर आरोपी शिक्षक कुंजबिहारी हाठिले पिता भजराम हाठिले को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी कराया। वहीं, मामला तूल पकड़े जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें