शिकायत में बताया गया कि उसके चाचा ससुर का बेटा बलराज बघेल जमीन विवाद के चलते उसके पति किशन बघेल से रंजिश रखता था। सोमवार को विवाद बढ़ने पर बलराज ने किशन पर बंडा से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से किशन मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के जमीन विवाद ने बोधघाट थाना क्षेत्र में खूनी रूप ले लिया। संजय गांधी वार्ड निवासी एक युवक पर उसके चचेरे भाई ने धारदार हथियार बंडा से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) डिमरापाल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
प्रार्थिया प्रिया बघेल पति किशन बघेल ने बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके चाचा ससुर का बेटा बलराज बघेल जमीन विवाद के चलते उसके पति किशन बघेल से रंजिश रखता था। सोमवार को विवाद बढ़ने पर बलराज ने किशन पर बंडा से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से किशन मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस सक्रिय हो गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे कुछ ही देर में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने जमीन विवाद के चलते हमला करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार बंडा को भी जब्त कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी बलराज बघेल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।