फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: हृदय स्थल दल्ली चौक से पाररास रेलवे फाटक तक बनेगी व्यवस्थित सड़क, बढ़ेगी शहर की सुंदरता

Thu, 28 Sep 2023 07:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में दल्ली चौक से लेकर पाररास रेलवे फाटक तक व्यवस्थित सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बन जाने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही नया ड्रेनेज सिस्टम डेवलप हो जाने से आस-पास के वार्डों में जल निकासी की हो रही समस्या का भी समाधान हो पाएगा।
 
विज्ञापन
दल्ली चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद शहर के हृदय स्थल दल्ली चौक से लेकर पाररास रेलवे फाटक तक व्यवस्थित सड़क का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही सड़क के दोनों और ड्रेनेज सिस्टम और सुंदरता के लिए गार्डनिंग इत्यादि की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरवासी यातायात समस्या से भी मुक्त होंगे और जिला बनने के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ोतरी होगी। जिसके कारण जो सड़कों की बदहाली हुई है, वह भी जल्द ही सुसज्जित हो पाएगा। 

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि दल्ली चौक से रेलवे फाटक तक रोड चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ मिलकर उन्होंने स्थल भ्रमण किया और एस्टीमेट तैयार कराया। साथ ही उन्होंने भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की। स्थानीयम को भी अवगत कराया कि इस रोड का चौड़ीकरण लाइटिंग व नया ड्रेनेज सिस्टम अति आवश्यक है। इसके बन जाने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही नया ड्रेनेज सिस्टम डेवलप हो जाने से आसपास के वार्डों में जल निकासी की हो रही समस्या का भी समाधान हो पाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए लगभग 8 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री ने इसका भूमिपूजन कर एक बहुत बड़ी सौगात बालोद नगर को दी है। नपा अध्यक्ष ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि यह कार्य जनभावनाओं के अनुरूप और जल्द प्रारंभ किया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह मार्ग शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दल्ली चौक से रेलवे फाटक को सीधे-सीधे जोड़ता है और यह काफी व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग के बनने से ही यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और पैदल से लेकर चार पहिया वाहन सभी को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें