फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: रायपुर में 15 लाख की लूट, 700 CCTV कैमरों की जांच में मिले संदिग्धों के सुराग

Tue, 12 Aug 2025 04:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Crime News: राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पार्ट्स कारोबारी चिराग जैन से दिनदहाड़े 15 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूटने की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 6 टीमें शहरभर में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
700 CCTV कैमरों की जांच में मिले संदिग्धों के सुराग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पार्ट्स कारोबारी चिराग जैन से दिनदहाड़े 15 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूटने की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 6 टीमें शहरभर में सक्रिय हैं।

अब तक 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें कुछ संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कई इलाकों में नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-5 देवेंद्र नगर स्थित श्री इंटरप्राइजेज के संचालक चिराग जैन अपने मित्र प्रफुल्ल के साथ जा रहे थे, तभी लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान पीड़ित द्वारा दिए गए बयानों में विरोधाभास मिला है। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें