फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: थ्री स्टार होटल में मिली गेल इंडिया कंपनी के जीएम की संदिग्ध लाश, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 26 Oct 2025 06:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

जिले में एक थ्री स्टार होटल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गेल इंडिया कंपनी के जीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थ्री स्टार होटल में मिली गेल इंडिया कंपनी के जीएम की संदिग्ध लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक थ्री स्टार होटल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गेल इंडिया कंपनी के जीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक तेजकुमार बड़ा (57 वर्ष) सिविल लाइन, बिलासपुर के रहने वाले थे। वे कुछ समय से रायगढ़ के थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में रहकर अपनी टीम के साथ गेल इंडिया कंपनी के ऑफिस का संचालन कर रहे थे। वे कंपनी में जीएम के पद पर पदस्थ थे और होटल के कमरे से ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात तेजकुमार ने रोज़ की तरह अपने कमरे में जाकर आराम किया था। सुबह जब परिजनों ने उनसे मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने होटल प्रबंधन से संपर्क किया और हालचाल जानने को कहा।

होटल मैनेजर और कर्मचारी जब तेजकुमार के कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। मास्टर चाबी से दरवाजा खोलने पर देखा गया कि तेजकुमार कमरे में जमीन पर पड़े हुए थे। तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें आनन-फानन में जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें