फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सब्बल से सिर पर किया वार, मौके पर मौत

Wed, 22 Oct 2025 03:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

दीपावली के बीच कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सोढा निवासी अश्वनी बाई गेंड्रे (45 वर्ष) की उसके ही पति परशुराम गेंड्रे ने सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घरेलू विवाद इस घटना की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के बीच कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सोढा निवासी अश्वनी बाई गेंड्रे (45 वर्ष) की उसके ही पति परशुराम गेंड्रे ने सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घरेलू विवाद इस घटना की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि घटना बुधवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आरोपी परशुराम ने घर में रखे सब्बल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी परशुराम गेंड्रे को हिरासत में लिया। मृतका के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करा लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और मातम छा गया है। दीपावली पर्व के बीच हुई इस हत्या से ग्रामीण और मृतका के परिजन सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें