फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन नदी में उतराता मिला शव: तीन दिनों से घर से लापता था युवक, परिजनों ने हत्या कर फेंकने की जताई आशंका

Thu, 30 Mar 2023 10:48 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

तीन दिनों से लापता युवक का शव सोन नदी में उतराता मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई है। शव की सूचना के बाद से ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सक्ती में हत्या की आशंका: तीन दिनों से लापता युवक का शव सोननदी में उतराता मिला है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के सोन नदी में एक युवक का शव गुरुवार को उतराता हुआ मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के दी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। जांच पड़ताल हसौद पुलिस कर रही है। मृतक की पहचान गणेश राम साहू की रूप में परिजनों ने पहचान की है जोकि 27 मार्च  की शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेकने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 
हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया की गुरुवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली की एक शव जोकि नदी के किनारे में उतरा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान मृतक के परिजनों से कराई गई। जिसमें गणेश राम साहू उम्र 37 वर्ष निवासी गुंजियाबोर के रूप में की गई है। जो 27 मार्च की शाम से लापता था जिसकी गुम होने की सूचना 28 मार्च को परिजनों ने हसौद थाना में दर्ज कराई थी।
 
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, परिजनों का कहना है की मृतक गणेश राम 27 मार्च को घर पर था उसे किसी ने बुलाया और घर के बाहर लेने के लिए कार आई थी। जिसमें वह बैठ कर चला गया जिसके बाद देर शाम रात तक घर वापस नहीं आया। फोन लगने पर नबर बंद आ रहा था। रिश्तेदार को भी फोन के माध्यम से भी आने की जानकारी नहीं मिली थी। जो कर में बैठाकर ले गए है। उन्हीं लोगों ने हत्या की है और शव को सोननदी में फेंक दिया है। घटना के बाद घर में रो रोकर परिजनों का बुरा हाल है। मृतक गणेश राम साहू मिस्त्री का काम करता था। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद  हर एक पहलुओं को बारीकी से जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें