फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भोपाल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल में सरगुजा के खिलाड़ियों का दम, मिक्स डबल में सिल्वर मेडल

Sun, 01 Mar 2026 08:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन


संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा का प्रतिनिधित्व करते हुए संदीप सिन्हा और साक्षी कुमारी ने स्ट्रोक इवेंट के मिक्स डबल मुकाबले में उत्कृष्ट खेल दिखाया और उपविजेता रहे। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से सरगुजा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा के खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से वुडबॉल में लगातार पदक जीत रहे हैं, जो नियमित प्रशिक्षण और अनुशासित अभ्यास का परिणाम है। संदीप और साक्षी दोनों के.आर. टेक्निकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं और पढ़ाई के साथ खेल में भी संतुलन बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में प्रीतम जायसवाल, प्रियांशु कुशवाहा, दीपक, निखिल गुप्ता और निशांत भगत ने भाग लिया, जबकि महिला वर्ग में अंजिल प्रीति टोप्पो, स्नेहा जायसवाल, श्रीजल जायसवाल, मोनालिसा तिग्गा और उर्मिला एक्का ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सरगुजा के राष्ट्रीय रेफरी रजत सिंह और आकाश दुबे को आयोजकों ने सम्मानित भी किया। सरगुजा जिला वुडबॉल संघ की इस सफलता से प्रदेश में वुडबॉल खेल को नई पहचान मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें