फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: यूट्यूब पर दोगुने मुनाफे का लालच देकर 26.92 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2026 09:11 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर

सार

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर निवेश के बदले भारी ब्याज और कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 26 लाख 92 हजार रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी तुषार भांजों को सूरजपुर पुलिस ने ओडिशा की कटक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर निवेश पर अधिक ब्याज का लालच देकर लाखों रुपये ठगने वाले मुख्य आरोपी को ओडिशा की कटक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी कंपनियों का मुख्य प्रबंध निदेशक बनकर कई लोगों को झांसे में लिया था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस आरोपी को कटक से लाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के नेटवर्क और अन्य आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


कंपनियों का संचालक बनकर दिया झांसा
पकड़े गए आरोपी की पहचान तुषार भांजों के रूप में हुई है। उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यूट्यूब पर आकर्षक विज्ञापनों का जाल बिछाया था। विज्ञापनों में कम समय में दोगुना लाभ और भारी ब्याज देने का सपना दिखाकर आम लोगों को आकर्षित किया जाता था। आरोपी ने खुद को ट्रांसविजन ड्रीम मल्टीट्रेड लिमिटेड और हरित कृषि निधि लिमिटेड नामक दो अलग-अलग कंपनियों का संचालक बताकर लोगों का भरोसा जीता। निवेशकों ने आरोपी की बातों में आकर अपनी गाढ़ी कमाई की बड़ी राशि जमा कर दी, लेकिन बाद में आरोपी रकम लेकर गायब हो गया।

छब्बीस लाख से अधिक की धोखाधड़ी
मामले की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने मिलकर 26,92,000 रुपये से भी अधिक की बड़ी रकम की ठगी की है। ठगी के शिकार लोगों ने सूरजपुर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तुषार भांजों आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा के एक अन्य मामले में ओडिशा की कटक जेल में निरुद्ध है। इसके बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया और कटक जेल पहुंचकर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


नेटवर्क और सहयोगियों की सघन जांच
सूरजपुर कोतवाली पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी के खेल में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा और पीड़ितों की रकम बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें