फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: नेताम के विधानसभा में क्षेत्र क्रमांक 22 से जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुईं सुनीता

Thu, 06 Feb 2025 05:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 पुरानडीह से जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बीड़ी लाल गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता आज 2 प्रत्याशियों के द्वारा नाम वापसी के बाद निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुई।
विज्ञापन
निर्विरोध निर्वाचित हुईं सुनीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 पुरानडीह से जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बीड़ी लाल गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता आज 2 प्रत्याशियों के द्वारा नाम वापसी के बाद निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुई। भाजपा समर्थित सुनीता गुप्ता के निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर जमकर आतिशबाजी हुई एवं मिठाइयां बांटी गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र है। क्षेत्र क्रमांक 22 पुरानडीह से भाजपा समर्थित सुनीता गुप्ता के साथ रेखा कुमारी एवं साधना के द्वारा जनपद सदस्य के लिए नामांकन भरा गया थाम आज नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। नाम वापसी के अंतिम दिन रेखा एवं साधना के द्वारा नाम वापस ले लिया गया जिसके बाद सुनीता गुप्ता निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुई। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 के अंतर्गत ग्राम केरवासिला, कमलपुर अरागाही आते हैं वहीं यहां करीब 5600 मतदाता है सुनीता गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता की बहू एवं जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता की पत्नी है।इस अवसर पर सुनीता गुप्ता ने कहा कि मेरी यह जीत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय कृषि मंत्री राम विचार नेताम के जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मुझ पर भरोसा करके समर्थन किया इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम  1 वर्ष के कार्यों पर जनता ने मोहर लगा दी है आने वाले समय में यह सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें