फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस काफिले पर हमले में आरोपी सुमित्रा पुनेम गिरफ्तार, मारे गए थे कई बड़े नेता

Fri, 29 Nov 2019 09:39 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो/न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

एनआईए ने 2013 में छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हुए हमले के आरोप में सुमित्रा पुनेम को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस काफिले पर 25 मई 2013 को हमला किया गया था। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 25 नेता मारे गए थे। सुमित्रा के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी थी। वह 27 आरोपियों में से एक है। बाकी की तलाश जारी है।    

विज्ञापन


26 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के 25 नेताओं की हत्या कर दी थी। यह हमला देश के इतिहास के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिना जाता है। इस हमले में चार बड़े नेताओं की भी मौत हो गई थी। इस हमले का मुख्य निशाना टाइगर महेंद्र कर्मा थे।
 

सलवा जुडूम का नेतृत्व करने की वजह से नक्सली उन्हें अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते थे। गोलियों के अलावा उनके शरीर में चाकू गोदने के कई निशान भी मिले थे।
 

इस हमले में छत्ताीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल समेत 25 कांग्रेस नेताओं की मौत हो गई थी। इन नेताओं की जान लेने वाले नक्सली नेता गुमुदावेल्ली वेंकटकृष्णा प्रसाद उर्फ गुडसा उसेंडी उर्फ श्रीनिवास राव ने जनवरी 2014 में अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में समर्पण कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें