एनआईए ने 2013 में छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हुए हमले के आरोप में सुमित्रा पुनेम को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस काफिले पर 25 मई 2013 को हमला किया गया था। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 25 नेता मारे गए थे। सुमित्रा के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी थी। वह 27 आरोपियों में से एक है। बाकी की तलाश जारी है।
इस हमले में छत्ताीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल समेत 25 कांग्रेस नेताओं की मौत हो गई थी। इन नेताओं की जान लेने वाले नक्सली नेता गुमुदावेल्ली वेंकटकृष्णा प्रसाद उर्फ गुडसा उसेंडी उर्फ श्रीनिवास राव ने जनवरी 2014 में अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में समर्पण कर दिया था।