फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा शहीद की पत्नी को छत्तीसगढ़ में मिली पुलिस की नौकरी

Mon, 01 May 2017 06:31 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
(file photo) - फोटो : ani
विज्ञापन
पिछले हफ्ते सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एक जवान की पत्नी को छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस की नौकरी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सहायक उप निरीक्षक का पद दिया गया है।
विज्ञापन


एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री रमन सिंह जैशपुर जिले के धौरसंद गांव में स्थित शहीद जवान बनमाली यादव के घर पहुंचे। वहां पर उन्होंने यादव की पत्नी जितेशवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। क्षेत्र में मुख्यमंत्री ‘लोक स्वराज अभियान’ के एक बड़े जन सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां पर लोगों की शिकायतें सुनी और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। शहीद कांस्टेबल यादव 24 अप्रैल को सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 25 जवानों में से एक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें