फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: श्रमिक परिवार के छात्र-छात्राओं को मिलती है एक लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि, जानें...

Thu, 24 Jul 2025 11:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राज्य शासन के मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्रमिक परिवार के छात्र-छात्राओं को 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि मिलती है। श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलता है। राज्य शासन के मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन


इस योजना के लाभ उठाने के लिए पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चे, निर्धारित पात्रता अनुसार च्वाइस सेंटर, लोक सेवा केंद्र या जनपद पंचायतों में संचालित श्रम संसाधन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों को मिलेगा, जिनके श्रमिक पंजीयन 90 दिन से अधिक पुराना है।

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल से पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली ली से 5वीं तक के छात्र को 1000 रुपये, छात्रा को 1500 रुपये, कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र को 1500 रुपये, छात्रा को 2000 रुपये, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के  छात्र को 2000 रुपये, छात्रा को 3000 रुपये, स्नातक/डिप्लोमा के छात्र को 3000 रुपये, छात्रा को 4000 रुपये, स्नातकोत्तर के छात्र को 5000 रुपये, छात्रा को 6000 रुपये की छात्रवृत्ति  दी जाती है। 
विज्ञापन


असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत आने वाले श्रमिकों के कक्षा 1 पहली से 5वीं तक के छात्र को 500 रुपये, छात्रा को 750 रुपये, कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र को 750 रुपये, छात्रा को 1000 रुपये, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र को 1000 रुपये, छात्रा को 1500रुपये, स्नातक/डिप्लोमा के छात्र को 1500 रुपये, छात्रा को 2000 रुपये, स्नातकोत्तर के छात्र को 2500 रुपये, छात्रा को 3000 रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 5000 रुपये, छात्रा को 5500 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है। 

इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रदेश मेरिट सूची के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा शिक्षा एवं दोपहिया वाहन के लिए एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता श्रम विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें