मुंगेली जिले जरहागांव थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा को नशीला इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो आरोपियों ने रास्ते में किशोरी को जबरन रोककर बेल्ट से पीटा और फिर एक मकान में ले जाकर नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता को होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर में गंभीर दर्द हो रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रास्ते में रोककर की मारपीट
पीड़िता के अनुसार 29 सितंबर की शाम वह अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। उसी समय रास्ते में आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे जबरन रोक लिया। दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घटना की जानकारी किसी को न देने की सख्त चेतावनी देते हुए 500 रुपये दिए। मारपीट और धमकी से बुरी तरह सहमी छात्रा डर के कारण अपने घर जाने के बजाय बस में बैठकर रतनपुर चली गई। वहां एक अज्ञात महिला ने छात्रा को अपने पास सहारा दिया।
नशीला इंजेक्शन लगाकर किया दुष्कर्म
घटना के अगले दिन 30 सितंबर को छात्रा अपने घर लौटने के लिए निकली। उसने सकरी से बस बदली और शाम लगभग 5 बजे बरेला पहुंची। वहां दोनों आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी फिर से मिल गए। दोनों आरोपियों ने छात्रा को जबरन पकड़ लिया और खींचकर एक मकान में ले गए। वहां साहिल ने पीड़िता का हाथ पकड़ रखा था, जबकि प्रहलाद ने उसके हाथ में नशीला इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही छात्रा बेहोश हो गई। होश आने पर दोनों आरोपी उसके सामने खड़े थे। पीड़िता ने पाया कि उसके कपड़े उतरे हुए थे तथा कमर और निजी अंगों में तेज दर्द हो
पुलिस ने दर्ज किया मामला
किसी तरह अपने घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता की बात सुनकर परिजन 1 अक्तूबर को जरहागांव थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है