फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: घरवालों ने मना किया था, फिर भी दोस्तों के साथ चला गया पिकनिक मनाने, शाम को आई मौत की खबर

Mon, 02 Jan 2023 01:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

सुरेश ने बताया कि उनके दो बेटे थे। चेतन सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में भी काफी होशियार है। इसके चलते वह शहर पढ़ने जाता था। 10वीं पास करने के बाद उसने 11वीं में दाखिला लिया था और बायोलॉजी लेकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं छोटा बेटा 12 साल का योगेश और 10 साल की बेटी दुर्गेश्वरी है। 
विज्ञापन
चेतन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि साल का पहला दिन होने के कारण उसे घर में परिवार के साथ रहने के लिए कहा था, पर नहीं माना। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, उरदा के ग्राम कुदरी निवासी चेतन (18) पुत्र सुरेश गायत्री शिक्षा मंदिर में 11वीं का छात्र था। वह रविवार को गांव के ही अन्य दो दोस्तों अभय कुमार और शिवा पर्यटन स्थल सतरेंगा पिकनिक मनाने के लिए गया था। वहां से तीनों एक ही बाइक पर देर शाम तीनों लौट रहे थे। बाइक चेतन चला रहा था। अजगर बाहर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में चेतन के सिर वा गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी। चेतन के पिता सुरेश ने बताया कि जब वह पिकनिक जाने निकल रहा था तो उसे बार-बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। शाम को उन्हें हादसे की जानकारी मिली। टक्कर से उसका सिर बुरी तरह से टूट गया था। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें