फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली हार्ट्स स्कूल में छात्र कैबिनेट का गठन: दिलप्रीत सिंह बने हेड बॉय, समृद्धि को मिली हेड गर्ल की जिम्मेदारी

Wed, 23 Jul 2025 07:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Holy Hearts School Raipur: रायपुर के सिविल लाइन आकाशवाणी चौक स्थित होली हार्ट्स एजुकेशनल एकेडमी में 23 जुलाई को आयोजित भव्य कार्यक्रम में छात्र कैबिनेट का गठन किया गया।
विज्ञापन
होली हार्ट्स स्कूल में छात्र कैबिनेट का गठन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holy Hearts School Raipur: रायपुर के सिविल लाइन आकाशवाणी चौक स्थित होली हार्ट्स एजुकेशनल एकेडमी में 23 जुलाई को आयोजित भव्य कार्यक्रम में छात्र कैबिनेट का गठन किया गया। इसके बाद नये छात्र पदाधिकारियों का अलंकरण और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की नवगठित छात्र कैबिनेट ने 2500 से अधिक विद्यार्थियों की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

विज्ञापन


नेता बनना उपाधि नहीं एक जिम्मेदारी: आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह
विद्यालय के चेयरमैन आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा  कि “नेता बनना केवल एक उपाधि नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है जिसे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाना होता है।”


विज्ञापन



पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ
इस दौरान दिलप्रीत सिंह सैनी हेड बॉय बने। वहीं समृद्धि केशवानी को हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि ने छात्रों को उनके पदों की गरिमा प्रदान करते हुए बैज पहनाकर सम्मानित किया। उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। हेड बॉय दिलप्रीत सिंह सैनी, हेड गर्ल समृद्धि केशवानी, प्राइमरी के हेड बॉय विवान देवांगन, हेड गर्ल अद्विका लाहेरी, विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों एवं स्पोर्ट्स हेड ने पूरे गर्व और जोश के साथ अपने पद की शपथ ली।

'उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छुने करेंगे कार्य'
इस अवसर पर हेड बॉय दिलप्रीत सिंह सैनी ने कहा, “हमारी पूरी टीम यह सुनिश्चित करेगी कि विद्यालय उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छुए। हम जिम्मेदारी, अनुशासन और सहभागिता को सर्वोपरि मानेंगे।” वहीं हेड गर्ल समृद्धि केशवानी ने कहा कि “यह अवसर हम सबके लिए एक नई शुरुआत है और हम इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।”




पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का लिया संकल्प
इस वर्ष राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हेड बॉय और हेड गर्ल ने यह संकल्प भी लिया कि वे विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण और प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी के लिए जन-जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे।
विज्ञापन


9 जुलाई को हुआ था चुनाव
छात्र कैबिनेट का चुनाव 9 जुलाई 2025 को विद्यालय की प्राचार्या नीपा चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल कमल किशोर अग्रवाल, हेड मिस्ट्रेस शालिनी अग्रवाल सहित समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें