फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: धरसीवां में खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर चार क्रेशर को किया गया सील

Sun, 05 Apr 2026 01:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले में अवैध खनन और नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में धरसीवां क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार क्रेशर इकाइयों को सील कर दिया। यह अभियान कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर चलाया गया।
विज्ञापन
अवैध गतिविधियों पर चार क्रेशर को किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले में अवैध खनन और नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में धरसीवां क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार क्रेशर इकाइयों को सील कर दिया। यह अभियान कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर चलाया गया।
विज्ञापन


शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने खरोरा ब्लॉक के धनसुली और मुरा गांव में अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई खदानों और क्रेशर इकाइयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि कुछ स्थानों पर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन किया जा रहा था, वहीं कई जगहों पर निर्धारित सीमा से अधिक खनिज का भंडारण भी किया गया था।

जांच के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित चार क्रेशर इकाइयों को बंद कर दिया और संचालकों को नोटिस जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी खनिज विभाग ने मंदिरहसौद क्षेत्र में इसी तरह की कार्रवाई की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्ती से कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें