फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में 'न्यूड पार्टी' के बाद ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की तैयारी: पोस्ट वायरल होने के बाद बजरंग दल ने खोला मोर्चा

Sun, 26 Apr 2026 07:52 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Stranger Party Preparations in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी की तरह ही 26 अप्रैल को स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जमकर तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
‘स्ट्रेंजर पार्टी’ का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Stranger Party Preparations in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी की तरह ही 26 अप्रैल को स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जमकर तैयारी चल रही थी। मामले में बजरंग दल के विरोध के बाद जब नुक्कड़ कैफे संचालक को इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी और कार्यक्रम को आयोजित करने से मना कर दिया। नुक्कड़ कैफे संचालक की ओर से आयोजन कैंसिल करने के बाद भी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार जोरों पर है। 

विज्ञापन







दूसरी ओर बजरंग दल ने इवेंट कंपनी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल पर इसका कड़ा विरोध जताया है। आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह के आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपने स्तर पर इसका विरोध करेंगे और इसके लिये स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन







वायरल हो रहा वीडियो
‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में मैसेज भी दिख रहा है, जिसमें लिखा है कि ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’। इस मैसेज के नीचे एक और मैसेज - ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ लिखा है।








अपरिचित लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की थी तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, यह इवेंट न्यू राजेंद्र नगर स्थित नुक्कड़ कैफे में आयोजित होना था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में अपरिचित लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की बात लिखी गई थी। पोस्टर में एंट्री फीस और इवेंट से जुड़ी अन्य सूचनायें भी दी गई थीं। इस संबंध में पंजाब की एक इवेंट कंपनी ने कॉल करके इस कार्यक्रम के लिए जगह बुक किया था।
विज्ञापन







बताया जाता है कि पंजाब की एक इवेंट कंपनी इस प्रोग्राम के आयोजन की तैयारी कर रही थी। बड़ी बात ये है कि इसे करवाने वाले लोगों ने फार्म हाउस बुक कर लिया था। इसमें शामिल होने के लिये एंट्री फीस 40 हजार से एक लाख रुपए तक रखी गई थी। वहीं शहर का माहौल बिगड़ने को लेकर पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद भी जो इस तरह के फूहड़ कार्यक्रम करेंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।




लव जिहाद को नहीं बढ़ने देंगे: बजरंग दल
बाद बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट का पोस्ट वायरल होने पर विरोध शुरू कर दिया है। बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की आड़ में लव जिहाद हर हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: Nude Party in Raipur: रायपुर में 'बिना कपड़ों की पार्टी' पर मचा बवाल; फार्म हाउस मालिक समेत सात आरोपी गिरफ्तार


अब जानें क्या होती है स्ट्रेंजर पार्टी ?

‘स्ट्रेंजर पार्टी' एक ऐसा इवेंट होता है जिसमें अपरिचित लोग शामिल होते हैं। इसका मकसद नए लोगों से मिलना, दोस्ती करना, नेटवर्किंग करना या मनोरंजन करना होता है। इसमें स्पीड मीटिंग/स्पीड डेटिंग यानी कुछ मिनट बात करके पार्टनर बदलना। आइस-ब्रेकिंग गेम्स, डांस, म्यूजिक समेत अन्य आयोजन होते हैं। इस तरह के आयोजनों में थीम बेस्ड एंट्री होती है। एंट्री सिंगल्स, कपल्स या ग्रुप में होती है। आयोजन में लड़के-लड़कियों के लिए अलग फीस रखा जाता है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें