छत्तीसगढ़ के कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में सोमवार को आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का समापन हुआ। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में सोमवार को आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का समापन हुआ। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओवरऑल अंकों में दुर्ग संभाग ने पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग ने 25 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रायपुर संभाग 14 अंक के साथ दूसरे और बस्तर संभाग 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँच खेल क्षेत्रों से आए 220 बालक, 220 बालिका और 150 अधिकारियों समेत कुल लगभग 590 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि मैदान में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है भागीदारी और खेलभावना।