बैठक को लेकर जानकारी देते सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रदेश में होने वाले 2023 के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा आज की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि एक बेहतर समन्वय के साथ में आगे काम किया जाए। वहीं बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित हुए। आगे चुनाव की रणनीति किस प्रकार हो कैसे हमें जाना है इन बिंदुओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को प्रदेश प्रभारी के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका क्रियान्वयन हमको करना है। वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय पुलिस नाम की कोई चीज होती नहीं है, कानून व्यवस्था राज्य की होती है। उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार की मंशा पर उन्होंने कहा कि भीमा मंडावी की हत्या हुई थी उसका क्या अपडेट है? अभी तक कोई नहीं पूछ रहा है।