फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 09 Feb 2024 09:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक की  हालत गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक की  हालत गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को अपने चपेट में लिया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायपुर से बस तेज रफ्तार में बैलाडीला की ओर जा रही थी। वहीं एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच हादसा हुआ। इससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में शिकार हुए मोहित साहू, राजू सिंह, सागर यादव है। वहीं घायल युवक का नाम जशदीप पाल बताया जा रहा है। सभी अभनपुर के बताए जा रहे हैं। देर रात काम से लौटने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें