फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक-स्कूटी समेत ठेले को मारी टक्कर, एक की मौत और छह घायल, भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

Wed, 13 Nov 2024 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक व स्कूटी तथा एक ठेले को टक्कर मार दी। इस दौरान उसने सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक व स्कूटी तथा एक ठेले को टक्कर मार दी। इस दौरान उसने सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इधर हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम करीब सात बजे काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईई- 7300 दरिमा की ओर से तेज रफ्तार से अंबिकापुर की ओर आ रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो ने ग्राम कंठी मुख्य मार्ग पर दो बाइक व स्कूटी सवारों तथा सड़क किनारे लगे एक ठेले को टक्कर मार दी। उसने मेडिकल दुकान जा रहे एक युवक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम करजी निवासी रमेश प्रजापति (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सड़क छोड़ एक घर में घुस गई। हादसे के बाद काफी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही दरिमा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों व मृतक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां छह घायलों का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर सड़क से हटाया तथा आवागमन शुरु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें