फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नवंबर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का विशेष अभियान शुरू, अब पेंशनर किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे DLC

Tue, 18 Nov 2025 06:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन ने पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate – DLC) जमा करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन ने पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate – DLC) जमा करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अब पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपनी मूल बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे किसी भी बैंक में जाकर, या 'Jeevan Pramaan' ऐप या वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। यह सुविधा भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ के सभी पेंशनरों के लिए लागू की गई है।

संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि की संचालक पद्मिनी भोई साहू ने सभी बैंकों और जिला कोषालयों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि पेंशन वितरण तिथि से पहले अधिक से अधिक पेंशनरों के डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त किए जाएं, ताकि किसी भी पेंशनधारी की पेंशन बाधित न हो। निर्देशों के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंक “डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र मिशन 4.0” के तहत विभिन्न शहरों में विशेष कैंप आयोजित कर रहे हैं। इन कैंपों में फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से पेंशनरों के DLC जनरेट किए जा रहे हैं।

भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अब हर बैंक अपनी शाखा में आने वाले किसी भी पेंशनर का DLC जनरेट करने के लिए उत्तरदायी होगा, भले ही पेंशनर का खाता किसी भी बैंक में हो। प्रशासन ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करें, ताकि उनकी पेंशन नियमित रूप से जारी रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें