फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बंधक बनाकर डकैती: दो महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पूजा सचदेव पर दर्ज हैं दर्जनभर मामले

Tue, 18 Nov 2025 06:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र के कमल विहार स्थित कृष्णा हाइट्स में बंधक बनाकर की गई डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो महिला, दो युवक और एक अपचारी बालक सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र के कमल विहार स्थित कृष्णा हाइट्स में बंधक बनाकर की गई डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो महिला, दो युवक और एक अपचारी बालक सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पूजा सचदेव हत्या, मारपीट, आबकारी और नारकोटिक्स एक्ट जैसे दर्जनभर मामलों में पहले भी जेल जा चुकी है।

घटना 14 नवंबर की रात की है। पीड़िता रोशिता तिर्की अपने भाई के फ्लैट में गई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तभी बिल्डिंग के बाहर पूजा सचदेव और उसके साथ मौजूद तीन पुरुष व एक महिला ने खुद को पुलिस बताते हुए पीड़िता और उसके भाई-बहन को रोक लिया।

आरोपियों ने मारपीट करते हुए सभी को कमरे में ले जाकर चाकू की नोक पर रस्सी से बांध दिया, और ATM कार्ड का PIN लेकर कैश निकाल लिया। इसके बाद लैपटॉप, गैस सिलेंडर और दोपहिया वाहन लूटकर फरार हो गए। डकैती को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ACCU और थाना मुजगहन की संयुक्त टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर छापेमारी शुरू की। टीम ने आरोपित पूजा सचदेव, आसीमा राव, निखिल सचदेव, अंकित सोनी और एक अपचारी बालक को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोपहिया वाहन (1 नग), गैस सिलेंडर, लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, बर्तन, 15 हजार रुपये नकद, ATM कार्ड और वारदात में प्रयुक्त बाइक मिलाकर करीब 2.20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। कुछ अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 251/25, धारा 310(2), 74 BNS के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें