फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर नॉर्थ जोन में वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 58 फरार आरोपी जेल भेजे गए

Sun, 22 Feb 2026 01:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के नॉर्थ जोन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सघन विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कॉम्बिंग गश्त और ताबड़तोड़ दबिश के दौरान कुल 58 वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया और उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के नॉर्थ जोन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सघन विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कॉम्बिंग गश्त और ताबड़तोड़ दबिश के दौरान कुल 58 वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया और उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन


यह अभियान पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

थानावार कार्रवाई
  • थाना खमतराई – 16 स्थायी वारंट, 9 गिरफ्तारी वारंट
  • थाना उरला – 2 स्थायी वारंट, 9 गिरफ्तारी वारंट
  • थाना गुढ़ियारी – 3 स्थायी वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट
  • थाना पण्डरी – 1 स्थायी वारंट, 4 गिरफ्तारी वारंट
  • थाना खम्हारडीह – 1 स्थायी वारंट, 8 गिरफ्तारी वारंट
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का कुल परिणाम
  • तामील स्थायी वारंट – 24
  • तामील गिरफ्तारी वारंट – 34
  • कुल कार्रवाई – 58 वारंटी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें