फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक पोस्ट से होगी कवर्धा की सुरक्षा: शहर के सभी बार्डर पर बनाया गया भवन, आने-जाने वाले वाहनों पर रहेगी नजर

Thu, 30 Mar 2023 04:10 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा

सार

कवर्धा शहर के सुरक्षा पर पुलिस खास फोकस बनाए है। इसके लिए शहर के सभी बॉर्डर पर पुलिस चेक पोस्ट भवन बनाया गया है।  बुधवार को एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
कवर्धा में लालपुर तिराहा पुलिस चेक पोस्ट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा शहर के सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया जा रहा है। यही कारण है कि शहर के सभी बॉर्डर पर पुलिस चेक पोस्ट भवन बनाया गया है। बुधवार को एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा नवनिर्मित कवर्धा चेक पोस्ट भवन का लोकार्पण किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के मुख्य 05 मार्ग जिसमें, लालपुर रोड, समनापुर रोड, बिलासपुर रोड, रायपुर रोड, लोहारा रोड पर पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन

 
यहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। पुलिस चेक पोस्ट के निर्माण के विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि शहर में प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले प्रमुख 05 मार्गों पर पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है, ताकि समय-समय पर पुलिस के अधिकारी जवानों को निर्देश करने पर एक निश्चित स्थान पर स्वयं बरसात, धूप, ठंड, आदि से सुरक्षित रह कर अलग-अलग शिफ्ट के माध्यम से लगातार बाहर से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति वाहन आदि की लगातार चेकिंग कर सकें। इसके साथ ही राहगीरों को गर्मी से निजात दिलाने सभी पुलिस चेक पोस्ट पर पियाऊ घर का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें बाहर से आने-जाने वाले राहगीरों को शुद्ध पानी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें