फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव में फायरिंग: बटालियन कैंप में तैनात एक जवान ने दूसरे को मारी गोली, जांच के बाद सच आएगा सामने

Mon, 22 Dec 2025 12:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बटालियन कैंप में तैनात जवान ने दूसरे जवान को मारी गोली मार दी। जिसके बाद घायल जवान को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन
कार्यालय पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव के खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में बटालियन कैंप में तैनात एक जवान ने दूसरे जवान को मारी गोली मार दी। गोली लगने से दूसरे जवान की मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। गोली लगते ही जवान को जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक जवान का नाम सोनबीर जाट उत्तर प्रदेश निवासी बताया जा रहा है। बटालियन के ही दूसरे जवान आरोपी अरविंद गौतम ने पुरानी रंजिश विवाद को लेकर मारी गोली है। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जवान सीएएफ की 17 बटालियन में पदस्थ था। घटना खैरागढ़ जिले के अंतिम छोर पर स्थित घाघरा कैंप की बताई जा रही है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी
पुरानी रंजीत और आपसी विवाद को लेकर यह पूरी घटना हुई, जहां एक जवान ने दूसरे जवान की हत्या कर दी। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है और मृतक की परिजनों से संपर्क किया गया है। खैरागढ़ अस्पताल में मृतक का शव रखा गया है और आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें