पुलिस गिरफ्त में हमले का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दुर्ग से दंतेवाड़ा तक पीछा कर दिया वारदात को अंजाम
सूत्रों की मानें तो सुकमा जिले में पदस्थ एसडीओपी वर्मा किसी काम से सुकमा से दंतेवाड़ा आये हुए थे। इस दौरान दुर्ग निवासी रविशंकर साहू सुकमा से उनकी वाहन का पीछा करते हुए 80 दंतेवाड़ा आया हुआ था। एसडीपीओ जैसे ही वाहन से नीचे उतरे तभी अचानक से आरोपी ने उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर कोतवाली थाने से आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।
हमले को लेकर इस तरह की चर्चा
ऐसी चर्चा है और कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि एसडीओपी वर्मा सुकमा से पहले दुर्ग में पदस्थ थे, जिनकी आरोपी से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने शायद इसी नाराजगी के चलते इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल, वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।