फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: ‘दिव्य शक्ति’ की पहल से जगमगाई बस्ती, हर साल दीपावली से पहले पहुंचती है टीम

Thu, 16 Oct 2025 06:17 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ की सामाजिक संस्था दिव्य शक्ति की पहल न केवल एक बस्ती की दीपावली रोशन कर रही है, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे रही है कि असली खुशी दूसरों के जीवन में उजाला फैलाने से मिलती है। दीपावली के दिन अंधकार में डूबा रहने वाला मोहल्ला चमड़ा गोदाम और आदर्श नगर बस्ती अब पिछले कुछ वर्षों से रोशनी और खुशियों से जगमगाने लगा है। 
 
विज्ञापन
बस्ती में पहुची सामाजिक संस्था दिव्य शक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का पर्व केवल रोशनी और उल्लास का प्रतीक नहीं, बल्कि नए आरंभ और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। रायगढ़ जिले में एक ऐसी बस्ती भी है, जहां पहले दीपावली के दिन भी लोगों के घरों में दीये नहीं जलते थे। लेकिन सामाजिक संस्था ‘दिव्य शक्ति’ की पहल से बीते कुछ वर्षों से यहां न केवल घरों में दीये जलने लगे हैं, बल्कि दीपावली की खुशियां भी देखी जा रही हैं।

विज्ञापन


दीपावली के दिन अंधकार में डूबा रहने वाला मोहल्ला चमड़ा गोदाम और आदर्श नगर बस्ती अब पिछले कुछ वर्षों से रोशनी और खुशियों से जगमगाने लगा है। आठ साल पहले यहां न तो दीये जलते थे और न ही पटाखों की आवाज सुनाई देती थी। जब इस बात की जानकारी शहर की सामाजिक संस्था ‘दिव्य शक्ति’ की टीम को हुई, तब से हर साल दीपावली से पहले यह टीम यहां पहुंचती है और बस्ती के परिवारों को तेल, बाती, दीये, रंगोली, पटाखे, कपड़े और मिठाई वितरित कर उनके चेहरों पर खुशियां बिखेरती है।

‘दिव्य शक्ति’ टीम की इस पहल से अब हर दीपावली पर न केवल यहां के घरों में दीये जलते हैं, बल्कि बच्चों की हंसी गूंजती है और हर चेहरे पर खुशियों की चमक दिखाई देती है। रायगढ़ की सामाजिक संस्था ‘दिव्य शक्ति’ की यह पहल न केवल एक बस्ती की दीपावली रोशन कर रही है, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे रही है कि असली खुशी दूसरों के जीवन में उजाला फैलाने से मिलती है। संस्था की अध्यक्ष कविता बेरीवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य यही है कि किसी भी घर में दीपावली की रात अंधेरा न रहे। खुशियों का यह पर्व सबके लिए समान हो, यही हमारी सच्ची पूजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें