विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों सियासत करने में लगी हुई हैं। एक दूसरे को घेरने में लगे हैं। सियासी मैदान के साथ ही अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना पहुंच चुका है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता इदरीश गांधी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
पूरी लड़ाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रमन सिंह के खिलाफ पोस्ट करने से शुरू हुई जो अब थाने में पहुंच चुकी है। इदरीश गांधी ने रमन सिंह के खिलाफ एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए लिखा है कि जनता की किडनी बेचकर रमन सिंह अपनी जेबे भरता था। पूर्व सीएम को किडनी चुराने वाला बताया गया है। इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं ने सिविल लाइन थाने में इंदरीश गांधी के खिलाफ शिकायत की है।
पुलिस ने शिकायत के बाद जांच करने की बात कही है। शिकायत में कहा है कि इदरीश गांधी की ओर से ट्विटर हैंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके पुत्र और परिवार को लेकर गलत और झूठे आधारों पर ट्वीट किया जाता है। ताकि रमन सिंह और उनके परिवार की छवि खराब हो सके। इसलिए उनके खिलाफ FIR कर दर्ज करना चाहिए।