फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर के सभी विकासखंडों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू, पात्र पाए जाने पर मिलेगा सरकारी लाभ

Sun, 02 Apr 2023 07:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार रायपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
रायपुर के सभी विकासखंडों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार रायपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इस कार्य के लिए दल बनाए गए हैं। ये टीम घर-घर पहुंचकर लोगों से परिवार की स्थिति की जानकारी लेगी। 

विज्ञापन

      
रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर जिले के गावों में टीम सर्वे कर रही है। टीम को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री और मैनुअल एंट्री के बारे में जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सर्वे में डाटा बेस के अनुसार योग्य पाए जाने पर शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये जानकारी ली जा रही
ये टीम  सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में डाटाबेस जानकारी जैसे-परिवार के मुखिया की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है या नहीं, धान विक्रय का किसान पंजीयन क्रमांक, आधार नंबर, राशन कार्ड में परिवार की सूची, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि, वार्षिक आय, सिंचाई साधन, वाहन और अन्य सामग्री, घर कच्चे या पक्के मकान, कितने सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण लिया है, मोबाइल नंबर, उज्जवला गैस कनेक्शन, कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी आदि का सर्वे कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें