फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में पानी की बोतल में निकला सांप

Wed, 09 Sep 2015 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप यह सोचकर बाजार का बोतल बंद पानी पीते हैं कि यह पानी 100 फीसदी शुद्ध और स्वच्छ है तो जरा ठहरिए...! यह खबर पढ़कर आपकी इस सोच को तगड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा कार्यालय में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गई सील बंद पानी की बोतल में सांप का बच्चा पाए जाने का मामला सामने आया है।

यह बोतल मुख्यमंत्री रमन सिंह के मेडिकल स्टाफ में शामिल डॉक्टर पूनम अग्रवाल के हाथ लगी। बोतल में सांप का बच्चा मिलने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पानी की बोतल रायपुर की अमन एक्वा कंपनी की है। पानी की बोतल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें