फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं के गुबार से ढका आसमान: रायपुर के भनपुरी तार फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, आग बुझाने की कोशिश जारी

Sat, 07 Feb 2026 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तार निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दूर-दराज के इलाकों से भी आसमान में उठता काले धुएं का गुबार साफ नजर आने लगा।
विज्ञापन
रायपुर के भनपुरी तार फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तार निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दूर-दराज के इलाकों से भी आसमान में उठता काले धुएं का गुबार साफ नजर आने लगा।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं, वहीं पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग की तीव्रता को देखते हुए उसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आसपास के इलाके को एहतियातन सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच फैक्ट्री में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की भयावहता और धुएं का घना गुबार साफ देखा जा सकता है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें