फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलाई इस्पात संयंत्र में लगी आग, बड़ा इलाका जलकर हुआ राख

Fri, 24 May 2019 05:57 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, भिलाई
विज्ञापन
भिलाई कारखाने में आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

इस्पात संयंत्र भिलाई में शुक्रवार को आग लग गई। आग संयंत्र के कोक ओवन में लगी थी। इससे पहले गुरुवार की देर रात भी स्टील मेल्टिंग शॉप में आग लग गई थी। आग कोल केमिकल प्लांट टीडीपी-1 में लगी थी। वहां कैमिकल होने की वजह से यह काफी तेजी से फैलने लगी।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। रायपुर और आसपास के नगर निगमों से भी फायर ब्रिगेड अमले को मौके पर रवाना किया गया। आग से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है, लेकिन प्लांट का एक हिस्सा पूरी तरह जल गया है। इसकी वजह से यहां आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने पर स्टार्टिंग-ए प्लांट का गोदाम पूरी तरह जल गया।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लगी। इससे प्लांट के अंदर अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कोल से कोक बनाने के दौरान बहुत से रासायनिक तत्व निकलते हैं, जिन्हें ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


आग लगते ही यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लिया और सुरक्षित वहां से बाहर निकल गए। कर्मचारी बता रहे हैं कि बहुत बड़ा क्षेत्र जलकर राख हो गया है। उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें