फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: पेंड्रा में आसमानी आफत, रेत भरते समय बिजली गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Sat, 13 Sep 2025 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

अचानक मौसम बिगड़ने और बारिश शुरू होने पर दोनों मजदूर ट्रैक्टर सड़क पर छोड़कर पास के पेड़ के नीचे जा छिपे। तभी जोरदार गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रेत भरते समय बिजली गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिलपहरी माल टोला की है, जहां कमलेश प्रजापति और वंदना बाई सोननदी से रेत भरने ट्रैक्टर लेकर गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम बिगड़ने और बारिश शुरू होने पर दोनों मजदूर ट्रैक्टर सड़क पर छोड़कर पास के पेड़ के नीचे जा छिपे। तभी जोरदार गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतकों के शरीर पर झुलसने के निशान भी पाए गए हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेंड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक कमलेश प्रजापति अडी गांव का रहने वाला था, जबकि वंदना बाई मध्यप्रदेश के करंजिया क्षेत्र की रहने वाली थी और मझगवां गांव में रिश्तेदारों के घर रहकर मजदूरी करती थी। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें