अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुताबिक छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत सोमवार की शाम इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
#FLASH: Six naxals killed by security forces in Narayanpur's Abujmarh in operation Prahaar 2 last evening #Chhattisgarh— ANI (@ANI) November 7, 2017
ये इलाका नक्सल प्रभावित है। यहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई भीषण मुठभेड़ हुए हैं।
अबूझमाड़ के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कब्जे से नौ हथियार भी बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों ने सुकमा इलाके में नक्सलियों के कई कैंप को भी ध्वस्त किया है।
#Chhattisgarh: Nine weapons recovered in Abujmarh encounter. Naxal camps destroyed in Sukma area by security forces— ANI (@ANI) November 7, 2017