फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Accident: यूपी-बिहार के मजदूरों पर 'काल' बनकर गिरा प्लांट का ढांचा, 6 की मौत,घायलों से मिले विधायक अनुज

Fri, 26 Sep 2025 09:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा स्थित एक निजी स्टील एंड पॉवर प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल जाकर घायलों से मिले धरसीवां बीजेपी विधायक अनुज शर्मा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा स्थित एक निजी स्टील एंड पॉवर प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई। वहीं छह मजदूर बुरी तरह से झुलस गये हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन




इस हादसे को लेकर एक बड़ी बात निकलकर सामने आई है। धरसीवां बीजेपी विधायक अनुज शर्मा के मुताबिक, प्लांट में सुधार कार्य के दौरान ये हादसा हुआ। वे छह घायलों से अस्पताल में जाकर मिले। इनमें कुछ लोग को ज्यादा चोटें आई हैं, तो कुछ बुरी तरह से झुलस गये हैं। फिलहाल सब ठीक हैं। सीएम साय के निर्देश पर सबका बेहतर इलाज चल रहा है। सभी घायल सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 
विज्ञापन


हादसे में छह लोगों की मौत और घायलों की सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और वस्तु स्थिति को जाना। जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ घटना के सभी आयामों को ध्यान में रखते हुए राहत कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इन राज्यों के मजदूर कर रहे थे काम
बताया जाता है कि इस प्लांट में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें क्या पता था कि आज उनके ऊपर 'कॉल' मौत बनकर मंडरा रहा है। सभी काम में लगे हुए थे, तभी सुधार कार्य के दौरान प्लांट का गर्म  ढांचा उनके ऊपर गिरा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, छह लोग काल के गाल में समा चुके थे। वहीं छह लोग बुरी तरह से झुलसे गये हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। फिलहाल, सभी घायल एक्सपर्ट डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 

आक्रोशित दिखे स्थानीय और मृतकों के परिजन
हादसे के बाद प्लांट के अंदर रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह, एसडीएम, टीआई और पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय और मृतकों के परिजन प्लांट को घेर रखे थे, सभी प्लांट की लापरवाही को लेकर बेहद आक्रोशित दिखे। पुलिस के जाने पर स्थिति नियंत्रण में हुआ। फिलहाल, प्लांट प्रबंधन से मरने वालों की लिस्ट मांगी जा रही है कि ताकि पता चल सके कि वो कहां के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

 
'हमारे लिये ये दुख की घड़ी'
मामले में प्लांट प्रबंधन का कहना है कि हमारे लिये ये दुख की घड़ी है। हमारे साथ काम करने वाले सभी साथी एक परिवार की तरह है, हमारे सहयोगी हैं। प्लांट प्रबंधन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं। बाकी लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है। 

सिलतरा स्टील प्लांट हादसा- छह की मौत, छह घायल

इनकी हुई मौत
  1. निर्मलकर मलिक
  2. नारायण
  3. घनश्याम मनोहर घोरमारे
  4. तुलसीराम धुत्त
  5. कलीगोटला प्रसन्न कुमार
  6. जीएल प्रसन्न कुमार

ये हुए घायल
  1. मौतु यादव
  2. दिप्तेंद्र
  3. जयप्रकाश वर्मा
  4. पवन कुमार
  5. चंद्र प्रकाश
  6. चकेधार राव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें