फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Steel Plant Accident: छह मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिये निर्देश

Fri, 26 Sep 2025 08:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सिलतरा के एक निजी स्टील एंड पॉवर प्लांट में शुक्रवार को हुए हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सिलतरा के एक निजी स्टील एंड पॉवर प्लांट में शुक्रवार को हुए हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। हादसे में छह मजदूरों की मौत पर शोक जताया है। वहीं मुख्यमंत्री ने छह से अधिक घायलों के बेहतर इलाज के लिये संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में हुए दुर्घटना में छह श्रमिकों की मृत्यु और कई श्रमिकों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 

 सिलतरा स्थित एक निजी स्टील प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह मजदूर घायल हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को मलबे से निकालने का कार्य जारी है। बताया जाता है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। छह मजदूरों का शव नारायणा अस्पताल लाया गया है। वहीं छह से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका
रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह घटना राजधानी के बाहरी इलाके सिलतरा के गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड की है। प्लांट में एक ढाँचे की छत गिर गई। इससे मजदूर उसके नीचे दब गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई है बचाव अभियान जारी है। हादसे में छह मजदूरों की मौत और छह लोग घायल है। मलबे में कुछ और मजदूरों के दबने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन



इनकी हुई मौत
  • निर्मलकर मलिक
  • नारायण
  • घनश्याम मनोहर घोरमारे
  • तुलसीराम धुत्त
  • कलीगोटला प्रसन्न कुमार
  • जीएल प्रसन्न कुमार

ये हुए घायल
  • मौतु यादव
  • दिप्तेंद्र
  • जयप्रकाश वर्मा
  • पवन कुमार
  • चंद्र प्रकाश
  • चकेधार राव



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें