फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balodabazar: तीन कन्या छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस; जांच में कमरे से किचन तक में मिली गंदगी

Thu, 16 Mar 2023 04:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अनुपस्थित मिलीं। इसके अलावा कमरे और किचन में गंदगी पसरी थी। बिस्तर पर बिछे गद्दे-चादर गंदे थे। जबकि छात्रावासों को पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन
कन्या छात्रावास का निरीक्षण करते सहायक आयुक्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित तीन कन्या छात्रावास के अधीक्षकों को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कमरे से लेकर किचन तक में गंदगी मिली थी। इसके बाद उन्होंने फटकार लगाते हुए अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी। 

विज्ञापन

 
दरअसल, भाटापारा स्थित तीन कन्या छात्रावासों का प्रभारी सहायक आयुक्त मिथलेश डोंडे ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अनुपस्थित मिलीं। इसके अलावा कमरे और किचन में गंदगी पसरी थी। बिस्तर पर बिछे गद्दे-चादर गंदे थे। जबकि छात्रावासों को पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त की रिपोर्ट के बाद पोस्ट-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की अधीक्षिका मोनिका साहू, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास अधीक्षिका  हेमलता साहू और प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की अधीक्षिका मंजूलता उइके को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें