कबीरधाम में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन इस प्रशिक्षण में कर्मचारी व अधिकारी नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते नौ अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कबीरधाम जिले में दो चरण में पंचायत चुनाव होने हैं। इसमें पहला चरण 17 व दूसरा 20 फरवरी शामिल है। इन दो चरणों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन इस प्रशिक्षण में कर्मचारी व अधिकारी नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि मतदान दल के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले नौ अधिकारी-कर्मचारियों को रिटर्निंग अधिकारी बोड़ला ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 व पंचायती राज निर्वाचन नियम 1995 के विपरीत है, जो कि शासकीय कार्य में उदासीनता लापरवाही व कदाचरण के श्रेणी में आता है। इसके तहत पर्यवेक्षक मनीषा साहू, अहिल्या कोठारी, शिक्षक अनिता बंजारा, अमिता पाण्डेय, रामलाल, सुशील कुमार चंद्रंवशी, आनंद चंद्रवंशी, उत्तमदास मांडले, राजूकुमार पाटिल को नोटिस जारी किया गया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 मतदान दलों का प्रशिक्षण पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोड़ला में आयोजित की गई थी। ये कर्मचारी व अधिकारी उक्त प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे है। संबंधित को अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। उत्तर समाधान कारक नही होने पर संबंधित के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार पंडरिया ब्लॉक में भी रिटर्निंग अधिकारी ने 13 कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस थमाया है।