फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में पाचं की हुई शिनाख्त, 25 लाख घोषित था इनाम

Mon, 10 Feb 2025 06:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में हुई मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से पांच की पहचान कर ली गई है। मार गए इन पांच नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम घोषित है।
 
विज्ञापन
बस्तर आईजी सुंदरराज पी और एसपी जितेंद कुमार यादव ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के बड़े काकलेड व अन्नापुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में जवानों ने जिन 31 नक्सलियों को मार गिराया था, उनमें से पांच नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। उन पर 25 लाख का इनाम घोषित है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी, एसपी जितेंद कुमार यादव ने नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जाने के परिणामस्वरूप पिछले 40 दिनों में 65 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि रविवार को नेशनल पार्क क्षेत्र में जिन 11 महिला व 20 पुरुष माओवादियों को मार गिराया गया है, उनमें से पांच माओवादियों की शिनाख्त की गई है। 

विज्ञापन


जिन नक्सलियों की पहचान हुई है, उनमें आठ लाख के डीव्हीसीएम वेस्ट बस्तर डिवीजन हुंगा हेमला, पांच लाख के इनामी पीपीसीएम प्लाटून नंबर, 11 कमांडर मंगू हेमला निवासी सावनार, पांच लाख के इनामी एसीएम नेशनल पार्क एरिया कमेटी सुभाष ओयाम, पांच लाख के इनामी एसीएम गंगलूर एरिया कमेटी सन्नू और दो लाख के इनामी नेशनल पार्क एरिया पार्टी सदस्य रमेश शामिल हैं। वहीं, अन्य 26 नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से मिले ऑटोमेटिक हथियारों में एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, 56 कारतूस, एक एसएलआर राइफल, दो मैगजीन, छह कारतूस, 1 इंसास रायफल, 1 मैगजीन, 1 नग 303 रायफल, 1 मैगजीन 2 कारतूस, 1 नग 315 बोर रायफल, 30 नग कारतूस, 12 बोर गन 8 नग, 1 नग बीजीएल रॉकेट लांचर बड़ा मय स्टैंड , 4 नग बीजीएल सेल, 6 नग बीजीएल लांचर, 14 नग सेल, 4 नग मोजल लोडिंग रायफल,9 नग आईईडी तथा लेजर प्रिंटर, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य, दवाइयां व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने कहा कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षाबलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के खिलाफ नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 40 दिनों में कुल 65 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गए। 

सरकार की मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, सीएएफ व बस्तर फाइटर के जवानों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। जवानों का बलिदान हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा होगा l

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें